श्राद्ध भोज में पूरी-सब्जी खाने के बाद महिलाओं और

समस्तीपुर में श्राद्ध भोज के बाद 15 लोगों की तबीयत बिगड़ी

15 Fall Ill After Attending Shraddh Feast in Samastipur

समस्तीपुर (बिहार)। जिले के धमौन गांव में सोमवार को श्राद्ध भोज खाने के बाद करीब 15 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। एक साथ कई लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

बीमार हुए लोगों में अधिकांश एक ही परिवार के सदस्य

बताया गया कि गांव में आयोजित श्राद्ध भोज में सभी ने पूरी-सब्जी खाई थी। भोज खाने के कुछ समय बाद ही एक-एक कर लोगों की तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में सभी बीमार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया। बताया जा रहा है कि बीमार हुए लोगों में अधिकांश एक ही परिवार के सदस्य हैं, जबकि कुछ उनके रिश्तेदार भी हैं।

मरीजों का चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी

अस्पताल में भर्ती मरीजों का चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अंकित राज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फूड पॉयजनिंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। घटना के बाद भोज में परोसे गए भोजन को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा अभियान, 38 गिरफ्तार; भारी मात्रा में शराब बरामद