अंबेडकरनगर के बिड़हर घाट पर नदी में नहाते समय 15 व

अंबेडकरनगर में नदी में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर डूबकर लापता, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

15-Year-Old Boy Goes Missing After Drowning in Ambedkar Nagar River

अंबेडकरनगर (उत्तर प्रदेश)। जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र स्थित बिड़हर घाट पर रविवार को नदी में स्नान करने के दौरान 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूबा

जानकारी के अनुसार, जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के घंसूरपुर गांव निवासी परवीन (15) रविवार को अपने कुछ साथियों के साथ बिड़हर घाट पर नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। किशोर को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते किशोर नदी के पानी में ओझल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर जुटी भीड़

किशोर के डूबने की खबर फैलते ही घाट पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। बेटे के अचानक लापता होने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।  वहीं घटना की सूचना पर पहुंची जहांगीरगंज पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू कराई। थाना अध्यक्ष रितेश कुमार पांडेय ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस और स्थानीय लोग भी तलाश में सहयोग कर रहे हैं। किशोर का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। घटना के बाद पूरे गांव में चिंता का माहौल बना हुआ है। 

यह भी पढे़ं:   राजगढ़ में नेशनल हाईवे पर खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 8 यात्री घायल