बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर से ट्यूशन प

ट्यूशन पढ़ने गया 15 साल का रितिक नहीं लौटा घर, परिजनों में मचा हड़कंप

15-year-old Ritik Missing After Tuition, Family Worried

इटावा {उत्तर प्रदेश}: बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर से ट्यूशन पढ़ने गया 15 वर्षीय किशोर रितिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी किशोर का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। किशोर की मां आरती पत्नी गौरेलाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ट्यूशन के लिए निकला, फिर नहीं लौटा

परिजनों के अनुसार रितिक पुत्र गौरेलाल रविवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए बसरेहर गया था। ट्यूशन समाप्त होने के बाद उसे घर लौटना था, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद वह वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मामले की सूचना थाना बसरेहर पुलिस को दी गई।

लाल चेकदार शर्ट और आसमानी लोअर पहने था

लापता किशोर की उम्र करीब 15 वर्ष है। उसका कद लगभग पांच फीट पांच इंच और रंग गेहुँआ बताया गया है। लापता होने के समय उसने लाल चेकदार शर्ट, आसमानी रंग का लोअर और पैरों में बाजारू चप्पल पहन रखी थी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने किशोर की तलाश तेज कर दी है। उसके आने-जाने वाले संभावित रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीम परिजनों और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किशोर के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचना दें, ताकि किशोर को सकुशल बरामद किया जा सके।

ये भी पढ़ें; बेजुबान की दर्दनाक मौत, कार से कुचलने का आरोप; CCTV में कैद हुई पूरी घटना