महिदपुर के कन्या छात्रावास की 15 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी
MP News : उज्जैन। जिले के महिदपुर तहसील के कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास की15 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। बाहर से आए धुएं के कारण आंख में जलन और खांसी होने लगी। छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि धुएं में किसी गैस के कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ी। सूचना पर प्रशासन के अधिकारी और विधायक मौके पर पहुंचे।
मालूम हो कि छात्रावास में 15 छात्राओं को रविवार रात करीब 9.45 बजे बाहर के मैदान से धुआं आने के कारण आंख में जलन और खांसी होने से सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इससे छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई। अफरा-तफरी के बीच छात्राओं को महिदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्राओं ने बताया कि बाहर दशहरा मैदान में कुछ गाड़ियां आई थी। इसी के बाद धुआं जैसी कुछ चीज खिड़कियों से कमरे में फैल गई। इसके बाद जलन औऱ खांसी की परेशानी बढ़ गई। सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस बीच, प्रचार्य औऱ हास्टल प्रभारी अर्जुन सिंह दावरे ने बताया कि घटना के बाद 15 छात्रओं को अस्ताल में भर्ती किया गया है। एक छात्रा को उल्टी की शिकायत अब भी है। घटना की जानकारी पर विधायक मौके पर पहुंचे। इस बीच एसडीएम और एसडीओपी भी अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा, जांच के बाद ही पता चलेगा कि किस गौस से छात्राओं की तबीयत बिगड़ी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-speaks-in-parliament-on-the-150th-anniversary-of-vande-mataram/100373