घर की मरम्मत कर रहे 16 वर्षीय बालक कि करंट लगने से मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। जिले की गोटेगांव थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक 16 वर्षीय बालक की विद्युत करंट लग जाने की वजह से मौत हो गई जिसके चलते परिवार में मातम छा गया जानकारी अनुसार मृतक संदीप गौड 16 वर्ष निवासी पूरा दफाई जो अपने घर में छोटे भाई के साथ घर की मरम्मत का कार्य कर रहा था इसी दौरान घर के ऊपर से गुजरी एक विद्युत तार की चपेट में संदीप आ गया ।
अचेत अवस्था में अस्पताल लाए गए बालक को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
जिसे परिवार के लोग अचेत अवस्था में संदीप को गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर द्वारा जांच करते हुए मृत घोषित किया गया । जिसके बाद अस्पताल से पुलिस थाना में मृतक बालक के सूचना भिजवाई गई और पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पंचनामा की कार्यवाही कर डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया ।
परिवार का बड़ा लड़का था मृतक
वही परिवार के सदस्यों ने अधिक जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक संदीप गौड़ परिवार का बड़ा लड़का था । जो अपने घर के कच्चे घर के ऊपर पन्नी डाल रहा था इसी दौरान यह हादसा हो गया । यह भी पढ़ेंः बलरामपुर में घर से लापता नाबालिग उत्तर प्रदेश से बरामद, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार