बरेली के शीशगढ़ क्षेत्र में घर से 16 वर्षीय किशोरी

बरेली में घर से 16 वर्षीय किशोरी लापता, तीन युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

16-Year-Old Girl Goes Missing in Bareilly, Three Youths Accused of Luring Her Away

बरेली (उत्तर प्रदेश)। थाना शीशगढ़ क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही 16 वर्षीय किशोरी बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सुबह परिजनों के जागने पर किशोरी बिस्तर पर नहीं मिली तो घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर

काफी खोजबीन के बाद परिजनों को गांव के ही एक युवक पर संदेह हुआ। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव निवासी दीपक पुत्र हरपाल ने अपने साथी सौरभ और दर्शन सिंह के साथ मिलकर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं भगा लिया है। आरोप है कि जब परिजन तीनों युवकों के घर जानकारी करने पहुंचे तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार

किशोरी की मां ने पुलिस से बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाते हुए किसी अनहोनी की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दीपक, सौरभ और दर्शन सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ जारी

थाना प्रभारी के अनुसार किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि किशोरी के बरामद होने के बाद उसके बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः नरसिंहपुर में 3 वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की