सीवान में बाइक सवार तीन अपराधियों ने CSP संचालक इं

सीवान में CSP संचालक से हथियार के बल पर 1.60 लाख की लूट, हवाई फायरिंग कर फरार

लूट के बाद हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत

सीवान: जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जीरादेई थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर CSP संचालक को रोककर करीब 1 लाख 60 हजार रुपये नकद समेत दो लैपटॉप, पासबुक और जरूरी कागजात लूट लिए। वारदात के बाद अपराधियों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के अकोल्ही मिडिल स्कूल के पास की है। 

हथियार के बल पर CSP संचालक से 1.60 लाख की लूट

अकोल्ही गांव निवासी CSP संचालक इंद्रजीत प्रसाद विजयपुर स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा किया और अकोल्ही मिडिल स्कूल के पास ओवरटेक कर बाइक रोक दी। आरोप है कि अपराधियों ने हथियार का डर दिखाकर CSP संचालक से बैग लूट लिया। बैग में करीब एक लाख साठ हजार रुपये नकद, दो लैपटॉप, पासबुक और कई जरूरी कागजात थे। लूट के बाद अपराधियों ने हवाई फायरिंग की और बाइक से फरार हो गए।

CSP लूटकांड में अपराधियों की तलाश तेज

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। सूचना मिलने के बाद जीरादेई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों में अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के अनुसार, अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई जारी है। इंद्रजीत प्रसाद, पीड़ित CSP संचालक घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढे़ं- बैतूल में सरकारी क्वार्टर बना सागौन तस्करों का ठिकाना, 23 नग चरपट जब्त