मंगलवार तड़के हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन स

पूर्व मेदिनीपुर में हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स साइट पर आग की घटना में 16-17 घायल

16–17 Injured in Incident at Haldia Petrochemicals Site in East Midnapore

हल्दिया,(पश्चिम बंगाल)। पूर्वी मेदिनीपुर जिले में मंगलवार तड़के हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन इकाई में हुई एक घटना में लगभग 16 से 17 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात लगभग 2:00 से 2:30 बजे के बीच हुई दुर्घटना

पूर्वी मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक अंगशुमन साहा ने बताया, कि रात लगभग 2:00 से 2:30 बजे के बीच कामकाज वाली जगह से संभावित दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।

अधिकारियों को हर संभव सहायता देने का दिया भरोसा

हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड ने अपने बयान में कहा, कि यह घटना संयंत्र परिसर के भीतर एक कथित अवैध नेफ्था चोरी बिंदु के पास हुई है। कंपनी ने घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को हर संभव सहायता देने की बात कही है।

गैस पाइपलाइन फटने की वजह से खड़गपुर डिवीजन में हल्दिया और दुर्गाचक के बीच सुबह 5:20 बजे से रेल सेवाओ पर अस्थायी रूप से रोक

कंपनी ने आगे स्पष्ट किया, कि घटना के सही कारणों की जांच संबंधित एजेंसियों के सहयोग से की जा रही है और फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। इसी बीच, दक्षिण पूर्वी रेलवे ने जानकारी दी, कि गैस पाइपलाइन फटने की आशंका के चलते खड़गपुर डिवीजन में हल्दिया और दुर्गाचक के बीच सुबह 5:20 बजे से रेल सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गईं। रेलवे के अनुसार, 30 जून को 38052 हल्दिया–हावड़ा लोकल रद्द कर दी गई, जबकि 38051 हावड़ा–हल्दिया लोकल को दुर्गाचक स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इसके अलावा 38054 हल्दिया–पांसकुरा लोकल सेवा भी दुर्गाचक से ही शुरू की गई। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः चार दिन में चौथी त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में 5वीं मंजिल से गिरकर मुंगेर के राजमिस्त्री की मौत