गोंडा के तरबगंज क्षेत्र के ढोढेपुर गांव में 17 वर्

गोंडा के ढोढेपुर में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

17-Year-Old Boy Dies Under Suspicious Circumstances in Gonda

गोंडा (उत्तर प्रदेश)। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोढेपुर में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान राहुल कनौजिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला किशोर

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 11:45 बजे परिजनों ने किशोर को घर के कमरे में संदिग्ध अवस्था में पाया। परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान राहुल कनौजिया पुत्र कल्पनाथ कनौजिया उर्फ करिया, उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था, उसके दो अन्य भाइयों का नाम विकास और विशाल बताया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें:   मैहर में खड़ी बस से टकराया क्लिंकर लदा ट्रक, रायबरेली के चालक की मौके पर मौत