नरसिंहपुर के पुरगुंवा गांव में 18 वर्षीय युवक की ज

नरसिंहपुर में 18 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

18-Year-Old Dies After Consuming Poisonous Substance In Narsinghpur

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र की सिहोरा चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरगुंवा में एक 18 वर्षीय युवक द्वारा अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

घर पहुंचते ही बिगड़ी युवक की हालत

जानकारी अनुसार ग्राम पुरगुंवा निवासी गोविंद चौधरी 18 वर्ष अचानक अपने घर में लड़खड़ाते हुए पहुंचा और कुछ ही देर में अचेत हो गया। युवक की हालत देख परिजनों को किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका हुई, हालांकि पूछने पर उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। 

अस्पतालों में उपचार के बाद भी नहीं बची जान

स्थिति बिगड़ती देख परिजन तत्काल उसे 108 एंबुलेंस की मदद से करेली के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। करेली अस्पताल में चिकित्सकों ने करीब डेढ़ घंटे तक युवक का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत अत्यंत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी युवक के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ।

रास्ते में हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

इसके बाद परिजन उसे एंबुलेंस से एक निजी अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों द्वारा शव को वापस जिला अस्पताल लाया गया, जहां अस्पताल चौकी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मर्ग पंचनामा तैयार किया। ओर शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात कारणों के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़े:    नरसिंहपुर में किसानों का शक्ति प्रदर्शन, 500 ट्रैक्टरों के साथ सड़कों पर उतरे हजारों किसान