मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के पंजिआरवा गांव म

सुगौली थाना क्षेत्र में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

18-Year-Old Girl Found Hanging in Sugauli; Police Launch Investigation

मोतिहारी (बिहार)। सुगौली थाना क्षेत्र के पंजिआरवा गांव में शनिवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

युवती का शव फंदे से लटका मिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजिआरवा निवासी जिमी पासवान की 18 वर्षीय पुत्री शनिवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। परिजनों को संदेह होने पर कमरे की जांच की गई, जहां युवती का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना पर पहुंची सुगौली थाना पुलिस

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुगौली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों एवं स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अवनीश सिंह ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की समुचित कार्रवाई की जाएगी।

युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं 

फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ेंः  कुंदरकी में चोरों का तांडव, एक ही रात दो गांवों से की लाखों की चोरी