उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की पुलिस ने करीब 2 कर

2 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी मेहर से गिरफ्तार, वाराणसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

₹2 Crore Fraud Accused Arrested by Varanasi Police

सतना। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की पुलिस ने करीब 2 करोड़ 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी को मेहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे अपने साथ वाराणसी ले गई।

भरोसे पर लोगों ने लगाई रकम

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कमलेश सिंह यादव (34) पिता स्व. सुदर्शन सिंह, निवासी सोनौलिया उर्फ बकरलियापुर, जिला गाजीपुर (उप्र) ने कुछ समय पहले परिचितों के सामने व्यापार शुरू करने का प्रस्ताव रखा था। उसने निवेश पर बराबर हिस्सेदारी और निश्चित लाभ देने का भरोसा दिलाया। लोगों के भरोसे में आने के बाद उनसे रकम निवेश कराई।

खाते से निकाले बड़ी रकम

जैसे ही राशि फर्म के खाते में आई, आरोपी ने कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कई किस्तों में करीब 70 लाख रुपए नकद और 1 करोड़ 35 लाख 25 हजार रुपए आरटीजीएस के माध्यम से निकाल लिए। जब निवेशकों को पैसे गायब होने की जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपी से संपर्क किया, लेकिन वह टालमटोल करने लगा।

पीड़ित ने थाने में शिकायत की

इसके बाद पीड़ितों ने वाराणसी के भेलूपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर उसे मेहर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/aiims-bhopal-hosts-paper-mache-workshop-for-stress-relief/143714

एम्स भोपाल में ‘पेपर माचे’ कार्यशाला से तनावमुक्ति की पहल