हुगली जिले में वर्धमान से तारकेश्वर जा रही एक यात्

Bengal Bus Accident: हुगली में जर्जर सड़क के कारण पलटी यात्रियों से भरी बस, दो लोगों की हुई मौत

2 Dead, 30 Injured as Passenger Bus Overturns in Hooghly

हुगली (पश्चिम बंगाल)। पच्छिम बंगाल के हुगली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। वर्धमान से तारकेश्वर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर आदमबंध गांव में एक नहर के पास पलट गई। इस भीषण हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाली को लेकर मौके पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।

जर्जर सड़क ने ली दो जिंदगी, मौके पर भारी तनाव

मंगलवार को हुआ यह हादसा इतना भयानक था कि बस पलटने ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय प्रशासन और इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। इसी बीच, प्रशासन के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस सड़क की हालत लंबे समय से खस्ताहाल है लेकिन इसपर किसी का ध्यान नहीं है।

ग्रामीणों ने की सड़क की जल्द मरम्मत की मांग

मौके पर मौजूद एक स्थानीय निवासी देवज्योति ने मीडिया को बताया, "सड़क बहुत ही खराब हालत में है, जो इस हादसे का मुख्य कारण बनी। दो लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस और क्रेन रिकवरी ऑपरेशन के लिए आ चुके हैं। लगभग 30 यात्री घायल हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।" देवज्योति ने प्रशासन से जवाबदेही की मांग करते हुए आगे कहा, "यह हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से भी हो सकता है। सड़क की स्थिति बेहद खराब है। मैं बस यही चाहता हूं कि इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए।" (Source: ANI)

यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा से पहले बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर मंथन, गृह मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल