सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मिला 20 फीट गहरा कुआं
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद अब पूरे क्षेत्र को मलबे से साफ कर समतल कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से मस्जिद की एक-एक ईंट और मलबा हटाया गया। बताया गया कि हटाया गया मलबा कलेक्ट्रेट परिसर से करीब 10 किलोमीटर दूर निर्धारित स्थान पर ले जाकर डाला गया।
मस्जिद के बीचों-बीच करीब 20 फीट गहरा कुआं
मलबा हटाने और सफाई के दौरान मस्जिद के बीचों-बीच करीब 20 फीट गहरा कुआं मिलने से मौके पर मौजूद अधिकारियों की सतर्कता बढ़ गई। कुएं को फिलहाल ढककर रखा गया है। कुएं के मिलने के बाद प्रशासन की ओर से इसकी स्थिति और वास्तविक गहराई की जांच कराने की बात कही गई है।
कुएं की जांच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के माध्यम से
मौके पर पहुंचे एसडीएम सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद सफाई के दौरान बीचों-बीच करीब 20 फीट गहरा कुआं मिला है। उन्होंने कहा कि कुएं की जांच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के माध्यम से कराई जाएगी।
कुएं को सुरक्षित तरीके से ढककर रखा गया
एसडीएम के मुताबिक, जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कुएं की वास्तविक गहराई कितनी है और उसके अंदर क्या स्थिति है। प्रशासन अब ASI की जांच रिपोर्ट का इंतजार करेगा। फिलहाल मस्जिद का पूरा क्षेत्र साफ कर समतल कर दिया गया है और कुएं को सुरक्षित तरीके से ढककर रखा गया है। कुएं के मिलने के बाद अब इस मामले में पुरातात्विक जांच को लेकर भी लोगों की नजर प्रशासन और ASI की आगे की कार्रवाई पर बनी हुई है।
यह भी पढ़ेंः मिर्जापुर क्रशर प्लांट में हादसा, मलबे में दबकर 4 श्रमिकों की गई जान