ललितपुर में 1,766 करोड़ रुपये की 221 परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन और शिलान्यास
ललितपुर, (उत्तर प्रदेश)। में विकास कार्यों को नई गति देते हुए 1,766 करोड़ रुपये की लागत वाली 221 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। तुवन मंदिर परिसर में अपने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
बुंदेलखण्ड अब विकास की राह पर
उन्होंने कहा ,"बुंदेलखण्ड अब विकास कर रहा है। बुंदेलखण्ड में अब हर घर मे हर घर नल योजना के माध्यम से पानी पहुंच रहा है। बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे ने बुंदेलखण्ड को आदर्श बनाना के का काम कर रहा है।"
इन परियोजनाओं में विभिन्न सुविधाएं
इन परियोजनाओं में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि इन योजनाओं के पूरा होने से जिले के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इन परियोजनाओं का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार होगा।
क्षेत्र को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही सरकार
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में विकास की रफ्तार तेज हुई है और सरकार क्षेत्र को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने जल आपूर्ति, संपर्क मार्गों और औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
जिले के समग्र विकास का मुख्यमंत्री ने भरोसा
मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि शुरू की गई परियोजनाएं जिले के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएंगी और ललितपुर सहित पूरे बुंदेलखंड को आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाने में मदद करेंगी। साथ ही उन्होंने बुंदेलखण्ड क्षेत्र में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण कार्य आरंभ करने की घोषणा की।
यह भी पढ़ेंः राम मंदिर में चढ़ावे की जांच कर रही SIT ने बढ़ाया जांच का दायरा, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुई नियुक्तियों की जांच शुरू