चकमेहसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी

समस्तीपुर में 234 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

234 Litres of Liquor Seized in Samastipur, One Arrested

समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिले में शराबबंदी कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान जिले के चकमेहसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 234 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जबकि चार अन्य लोगों को भी मामले में नामजद किया गया है।

26 कार्टून में छिपाकर रखी गई 624 बोतल शराब बरामद

मालीनगर टहरा की गाछी में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने 26 कार्टून में छिपाकर रखी गई 624 बोतल रॉयल स्टैग ब्रांड की शराब बरामद की गई। उक्त बरामद शराब की मात्रा और तरीके से यह स्पष्ट है कि यह केवल व्यक्तिगत उपयोग का मामला नहीं, बल्कि संगठित अवैध कारोबार का हिस्सा हो सकता है।

शराबबंदी के बावजूद तस्करी पर फिर उठे सवाल

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद समय-समय पर बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी यह सवाल भी खड़ा करती है कि आखिर शराब की खेप जिले तक पहुंच कैसे रही है। हालांकि, पुलिस की लगातार कार्रवाई से यह संदेश जरूर जा रहा है कि अवैध कारोबार करने वालों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं होगा।

तस्करों के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से अवैध कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। चकमेहसी थाना पुलिस की यह कार्रवाई न केवल एक बड़ी बरामदगी है, बल्कि शराब तस्करी के नेटवर्क पर प्रहार भी माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें: पोस्टमार्टम के बाद नहीं मिला शव वाहन, मालवाहक में शव ले जाने को मजबूर हुए परिजन