राजस्थान के झालावाड़ जिले के छछलाव गांव में खेत पर

झालावाड़ में खेत पर काम करते समय जहरीले कीड़े ने काटा, 25 वर्षीय विवाहिता की मौत

25-Year-Old Woman Dies After Suspected Poisonous Insect Bite

झालावाड़ (राजस्थान)। जिले के सुनेल थाना क्षेत्र के चछलाव गांव में खेत पर काम करते समय जहरीले कीड़े के काटने से एक विवाहिता की आज सुबह मौत झालावाड़ अस्प्ताल में हो गई। मृतका की पहचान निकिता (25)पत्नी सुरेंद्र धाकड़ के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। वहीं, पांच वर्षीय मासूम बेटे के सिर से मां का साया उठने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, निकिता खेत पर काम कर रही थी। 

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

इसी दौरान अचानक उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे सुनेल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए झालावाड़ एसआरजी अस्प्ताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन निकिता को झालावाड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद चछलाव गांव में शोक का माहौल है।

सुनेल पुलिस ने दी जानकारी

सुनेल थाने के एएसआई भैरूलाल ने बताया कि परिजनों के अनुसार, निकिता खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले कीड़े ने काट लिया, इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे पहले सुनेल अस्पताल ले जाया गया, जहां से झालावाड़ रेफर किया गया। झालावाड़ अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें:   खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 20 वर्षीय युवक की मौत