मिर्जापुर के जफरपुरा गांव में 28 वर्षीय युवक की मौ

मिर्जापुर में 28 वर्षीय युवक की मौत, मानसिक परेशानी के बीच दुकान में मिला शव

28-Year-Old Man Dies in Mirzapur Amid Mental Health Struggles

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)। आर्थिक विपन्नता, मानसिक तनाव बीमारी, पारिवारिक नैतिक, सामाजिक जिम्मेदारियों पर भारी पड़ता आ रहा है। शुक्रवार को देर रात जिले में इन्हीं समस्याओं से घिरे एक युवक ने अपनी जान दे परिवार को अपने पीछे विलखने को छोड़ दिया है।

मेडिकल दुकान में युवक ने की आत्महत्या

मामला जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डवक चौकी क्षेत्र के जफरपुरा गांव का है, जहां शुक्रवार की रात्रि 28 वर्षीय युवक अभय पटेल ने अपनी मेडिकल की दुकान में सिलिंग फैन के हुक में नायलान के रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। 

शटर तोड़कर पुलिस ने बरामद किया शव

युवक के घर न पहुंचने उसके परिजन सड़क पर स्थित दुकान पर पहुंचे तो दुकान का शटर भीतर से बंद रहने पर दूरभाष पर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दुकान का शटर तोड़ कर अंदर गई तो युवक को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

वाराणसी में चल रहा था मानसिक बीमारी का इलाज

मृतक के बड़े भाई मनीष पटेल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भाई कुछ महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था एवं जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा था। मृतक की शादी क्षेत्र के बिसौरा गांव निवासिनी अंजू देवी से हुआ था। पत्नी पिछले करीब छह माह से अपने मायके रह रही थी। मृतक को एक पुत्र है। 

बेटे की मौत से माता-पिता बेसुध

मृतक के पिता गोपाल पटेल और माता मालती पटेल पुत्र की मौत से बेसुध हो गए। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृत युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। 

यह भी पढ़े:   बरेली में सड़क हादसे में घायल सहायक आचार्य डॉ. मोहम्मद आतिफ खान का निधन