इंदौर में सांवेर-उज्जैन रोड पर 3 लावारिस बैग से 2.

इंदौर के सांवेर-उज्जैन रोड पर लावारिस मिले 2.83 करोड़ रुपये

Sanwer Ujjain Road

इंदौर। सांवेर-उज्जैन रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे तीन संदिग्ध बैग लावारिस हालत में पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जब बैगों की तलाशी ली गई, तो उनमें 500 रुपये के नोटों की भारी खेप बरामद हुई। पुलिस द्वारा गिनती किए जाने पर बैगों से कुल 2.83 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं। बैग में 500 रुपये के नोटों की कुल 566 गड्डियां थीं। दिलचस्प है कि इन गड्डियों के बीच-बीच में रंगीन कागज भरे हुए थे।

​नकली नोटों की आशंका

शुरुआती जांच में नोट असली जैसे दिखाई दे रहे हैं, लेकिन पुलिस को आशंका है कि यह नकली नोट (Counterfeit Currency) का मामला हो सकता है। नोटों की सत्यता की पुष्टि के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

​पुलिस ने की आस-पास घेराबंदी

​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी है। बैग यहाँ किसने छोड़े और इसके पीछे किसका हाथ है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस रोड पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों से जांच कर रही है ताकि संदिग्ध वाहनों या व्यक्तियों की पहचान की जा सके। पुलिस की टीम नोटों की प्रामाणिकता की जांच के साथ-साथ इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह किसी बड़े हवाला कारोबार या धोखाधड़ी से जुड़ा मामला है। पुलिस ने पूरी रकम को जब्त कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़े: 70 हजार कर्ज पर नवजात का शव मिला

https://www.primenewsnetwork.in/state/newborn-body-found-after-hospital-holds-due-to-70k-debt/183687