राघव चड्ढा समेत तीन AAP सांसद बीजेपी में शामिल, दिल्ली-पंजाब राजनीति में बड़ा भूचाल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद Raghav Chadha, Sandeep Pathak और Ashok Mittal ने एक साथ आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है. चड्ढा ने कहा कि 'आप' सिद्धांतों से भटक गई है और वे गलत पार्टी में थे. उन्होंने पीएम मोदी के 12 साल के साहसिक नेतृत्व और जनता के भरोसे को इस फैसले का मुख्य आधार बताया.
चड्ढा का बयान: “गलत पार्टी में था”
यह घटनाक्रम दिल्ली-पंजाब की राजनीति में बड़ा बदलाव है. राघव चड्ढा ने बीजेपी के प्रति अपना विश्वास जताते हुए कहा, “मैं एक सही आदमी था जो गलत पार्टी में फंसा हुआ था. पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली सरकार ने ऐसे साहसिक फैसले लिए हैं, जिन्हें लेने से दूसरी पार्टियां डरती थीं. इस नेतृत्व पर देश की जनता ने एक बार नहीं, बल्कि तीन-तीन बार अपना अटूट भरोसा जताया है.”
राज्यसभा में AAP की स्थिति होगी कमजोर
इन तीनों सांसदों के इस्तीफे और पाला बदलने से राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की स्थिति कमजोर होगी. चड्ढा ने साफ किया कि वे मोदी सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर यह कदम उठा रहे हैं.
केजरीवाल के करीबी नेताओं का बड़ा फैसला
दिल्ली और पंजाब की राजनीति में इस घटनाक्रम को एक बड़े भूकंप की तरह देखा जा रहा है, क्योंकि ये तीनों नेता Arvind Kejriwal के बेहद करीबी और पार्टी की रणनीति के अहम स्तंभ माने जाते थे.
यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल को...