दिवाली के दिन बकरा नदी में डूबीं 4 बच्चियां, 3 की मौत
Bihar News : अररिया में सोमवार को चार बच्चियां बकरा नदी में डूब गईं. तीन बच्चियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी बच्चियां मिट्टी लाने के लिए गई थीं तभी एक बच्ची डूबने लगी. बचाने के लिए सभी बच्चियां डूब गईं. दिवाली के दिन परिवार में मातम छा गया. जोकीहाट थाना क्षेत्र के तारण गांव की घटना है.
ग्रामीणों के मुताबिक, जानकारी मिलने पर गोताखोर पहुंचे. गोताखोरों ने चारों बच्चियों को नदी से बाहर निकाला. अस्पताल ले जाया गया. तीन बच्चियों को मृत घोषित किया गया. एक बच्ची की हालत गंभीर है. बच्ची के पेट में पानी भरा है. अस्पताल में इलाज चल रहा है.
सभी बच्चियों की उम्र 8 से 13 साल के आस - पास बताई जा रही है. जिन बच्चियों की मौत हो गई है. उसमें तारण गांव के वार्ड नंबर 12 की रहने वाली 9 वर्षीय रिहाना, वार्ड नंबर 13 की आठ वर्षीय खुशनुमा, वार्ड नंबर 10 की रहने वाली 13 वर्षीय शायका शामिल है. बता दें कि घटना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-letter-to-the-nation-on-the-occasion-of-diwali/94801