फतेहगढ़ साहिब में सड़क हादसे में 3 कांवड़ियों की म

फतेहगढ़ साहिब में पेट्रोल पंप के पास भीषण सड़क हादसा, 3 कांवड़ियों की मौत

Asst. Sub-Inspector Tilak Raj

फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)। सरहिंद में एक पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर तिलक राज ने बताया कि हादसा रात करीब 1 बजे हुआ, जब गिद्दरबाहा से फरीदकोट जा रही एक गाड़ी को पीछे से दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान जगदीश, महिंदर पाल और दीपक कुमार के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

रात करीब 1 बजे हुआ हादसा, एक घायल अस्पताल में भर्ती

ANI से बात करते हुए राज ने कहा, "हादसा रात करीब 1 बजे हुआ, जब गिद्दरबाहा से फरीदकोट आ रही एक गाड़ी को पेट्रोल पंप के पास दूसरी गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश, महिंदर पाल और दीपक कुमार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। आगे की जानकारी की पुष्टि की जा रही है।"

जालंधर बाईपास पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौत

पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले जालंधर-मकसूदन बाईपास हाईवे पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जब एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। डिविजन 1 के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) SI राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 6:30 बजे हादसे की सूचना मिली। पीड़ितों के शव सिविल अस्पताल भेजे गए और पुलिस उनकी पहचान का पता लगा रही है और हरियाणा में रजिस्टर्ड ट्रक से जुड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

तेज रफ्तार स्विफ्ट कार हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त

पत्रकारों से बात करते हुए कुमार ने कहा, "आज सुबह 6.30 बजे हादसे की सूचना मिली। सड़क पर सामान से लदा एक कैंटर ट्रक खड़ा था। तीन लोगों से भरी एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में पीछे से उससे टकरा गई। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। कार के रजिस्ट्रेशन विवरण के आधार पर पता लम्मे गांव इलाके का निकला है। हम अभी वहां संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।" ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: जालंधर-मसूदन बाइपास पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत