पाकिस्तान को तस्वीरें भेजने वाले एमपी के तीन संदिग्ध गिरफ्तार, मंदिर और सैन्य कैंप थे निशाने पर
भोपाल/नई दिल्ली। पाकिस्तान खुफिया एजेंसी से तीन युवक के जुड़े होने का दावा करते हुए दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ये युवक दिल्ली का ऐतिहासिक मदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे के पास के एक ढाबा और हरियाणा में स्थिति सेना कैंप को उड़ाने वाले थे। इन युवकों की पहचान टीकमगढ़ के नेगुवां (पृथ्वीपुर थाना) निवासी अनमोल राय (24), ग्वावियर के डबरा निवासी राजवीर (21), और विवेक बंजारा (19) के रुप में हुई है। तीनों युवकों को दिल्ली पुलिस ने उनके गांव से गिरफ्तार किया है और अपने साथ ले गई है।
तोनों संदिग्ध के मोबाइल से आपत्तिजनक तस्वीर पाक भेजने की पुष्टि हुई
एसीपी स्पेशल सेल दिल्ली पीएस कुशवाहा के मुताबिक, तीनों आरोपी गरीब परिवार से हैं। तीनों के मोबाइल के ऑडियो, वीडियो से संदिग्घ नंबर पर बात करने और सोशल मीडिया से खास स्थानों के तस्वीर पाकिस्तान भेजने की पुष्टि हुई है। आरोपियों के मोबाइल से कई संदिग्घ ई-मेल भी मिले हैं। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपियों को आतंकी साजिश में जोड़न के बदले में क्या मिला। तीनों की गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई है। तीनों दिल्ली में मजदूरी कर चुके हैं।
9 सदिग्ध ऑपरेटिव को किया गया था गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की सेल ने गैंग बस्ट आपरेशन 2.0 के तहत विभिन्न राज्यों से शहजाद भट्टी माड्यूल से डुड़े 9 संदिग्ध ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने दिल्ली के एक ऐतिहासिक मंदिर की रेकी की थी। परिसर की तस्वीर सोशल मीडिया के माध्यम से पाक स्थित हैडलर्स को भेजी थी। माड्यूल की योजना मंदिर में तैनात पुलिस औऱ अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाने तथा गोलीबारी कर दहशत फैलने की थी।
प्रसिद्ध ढाबे को उड़ाने का मिला था टास्क, बड़े पैमाने पर जनहानि था मकसद
आरोपियों को दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित एक प्रसिद्ध ढाबे पर भी ग्रेनेड हमला करने का टास्क मिला था। इस ढाबे पर प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं। जांच एजेंसी का मानना है कि हमले का मकसद बड़े पैमाने पर नुकसान और जनहानि करना था। इसके साथ हरियाणा में हिसार स्थित सैन्य कैंप की रेकी करने की बात सामने आई है। आरोपियों ने कैंप और आसपास के इलाके के वीडियो बनाकर पाकिस्तान में हैंडलर्स के भेजे थे। इसके साथ पुलिस ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस थाने भी माड्यूल के निशाने पर थ। स्पेशल सेल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर माड्यूल क दूसरे नेटवर्क, फंडिंग और सीमा पार संपर्क की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-suvendu-adhikari-holds-key-meetings-with-ministers-and-officials/203490