सिरोही के शिवगंज में दशामाता की मूर्ति विसर्जन के

दशामाता मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबी 3 वर्षीय मासूम

Sirohi: 3-Year-Old Girl Drowns in Pond During Dashamata Idol Immersion

सिरोही (राजस्थान)।  दशामाता मूर्ति विसर्जन के दौरान शिवगंज में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब गोपेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित तालाब में एक 3 वर्षीय मासूम बालिका डूब गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग तालाब के पास एकत्रित हो गए।

दशामाता की मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सुमेरपुर क्षेत्र से श्रद्धालु दशामाता की मूर्ति विसर्जन के लिए शिवगंज पहुंचे थे। इसी दौरान 3 वर्षीय बालिका का पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने बालिका को तलाशने का प्रयास शुरू किया।

तालाब में बालिका की तलाश और रेस्क्यू अभियान

हादसे की सूचना तत्काल सिविल डिफेंस सिरोही की टीम को दी गई। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों द्वारा तालाब में बालिका की तलाश और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना मिलते ही तालाब के आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे घटनाक्रम से माहौल गमगीन हो गया। पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है और बालिका की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः BRICS प्रतिनिधिमंडल ने थोटलाकोंडा बौद्ध धरोहर स्थल का किया दौरा