रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में 30 वर्षीय महेश का

पत्नी के 5 साल से मायके में रहने से परेशान युवक की मौत, पेड़ से लटका मिला 30 वर्षीय महेश का शव

30-Year-Old Man Found Dead After Five Years of Marital Separation

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। बछरांवा कोतवाली क्षेत्र के कोइली खेड़ा मजरे इचौली गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। पत्नी के पांच साल से मायके में रहने और वापस न लौटने से क्षुब्ध एक युवक ने शनिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने देखा शव

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बछरावां कोतवाली क्षेत्र के कोइली खेड़ा मजरे इचौली गांव निवासी महेश (30 वर्ष) पुत्र रामलाल शनिवार सुबह लगभग 6:00 बजे के करीब घर से बाहर निकला था। उसने गांव के बाहर स्थित एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों की तरफ जा रहे थे, तब उन्होंने महेश का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा। ​ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

​पांच साल से अवसाद में था युवक

​परिजनों ने पुलिस को बताया कि महेश की पत्नी लगभग 5 वर्ष पूर्व उसे छोड़कर अपने मायके चली गई थी और तभी से दोनों के बीच दूरियां बनी हुई थीं। पत्नी के वापस न आने के कारण महेश पिछले काफी समय से मानसिक तनाव (अवसाद) में रहता था और लगातार परेशान चल रहा था। इसी पारिवारिक कलह और अकेलेपन के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। ​थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:   गोंडा में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पिता गंभीर घायल