शुभेंदु अधिकारी पर 2021 के बाद 32 आपराधिक मामले, हाई कोर्ट में पुलिस का खुलासा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ 2021 के बाद 32 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य और कोलकाता पुलिस ने कलकत्ता हाई कोर्ट को यह जानकारी दी।
हाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दी पूरी रिपोर्ट
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी के लिए अपील की थी। कलकत्ता हाई कोर्ट ने राज्य और कोलकाता पुलिस के आला अधिकारियों से शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी देने का आदेश दिया। उसके इस आदेश के बाद राज्य और कोलकाता पुलिस के अधिकारियों कलकत्ता हाई कोर्ट को जानकारी दी। शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ राज्य पुलिस में 25 मामले और कोलकाता पुलिस में सात मामले दर्ज है।
जानकारी न मिलने पर अधिकारी ने किया कोर्ट का रुख
भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी इस बार विधानसभा चुनाव में पूर्व मेदिनीपुर जिले के तहत विधानसभा की सीट नंदीग्राम और कोलकाता के तहत भवानीपुर से भाजपा के उम्मीदवार है। उन्होंने पहले राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस के अधिकारियों से अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी की मांग की थी। राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस के अधिकारियों की ओर से सहयोग नहीं मिलने पर उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, बासंती थाने के आईसी निलंबित
https://www.primenewsnetwork.in/state/ec-acts-tough-on-bengal-poll-violence-officer-suspended/152449