औरंगाबाद में आहर में डूबने से 32 वर्षीय युवक की मौत, 12 घंटे बाद बरामद हुआ शव
औरंगाबाद (बिहार)। घर के पास आहर में डूबने से 32 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। घटना के करीब 12 घंटे बाद शव बरामद किया गया है। घटना देव थाना क्षेत्र के केशौर गांव के आहर की है। मृतक की पहचान अशोक शर्मा के पुत्र सुनील कुमार के रूप में की गई है।
देर शाम से गायब था मृतक
जानकारी के अनुसार, सुनिल देर शाम से गायब था। इन दौरान परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकीन कहीं पता नहीं चला। अहले सुबह ग्रामीणों ने आहर शव उपलते हुए देखा तो परिजनों को जानकारी दी। आनन-फानन में शव को आहर से बाहर निकाला गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर शोक व्याप्त है। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
परिजनों के अनुसार, सुनील अविवाहित था। उसकी शादी होने वाली थी। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि आहर में डूबने से एक युवक के मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृश्यता के अनुसार, आहर में पानी काफ़ी भरा हुआ है। संभवत: रात के अंधेरे में पैर फिसलने से युवक आहर में जा गिरा होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पत चल पाएगा।
यह भी पढ़ेंः सिंगरौली में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां को पीटा, बाल पकड़कर घसीटा; आरोपी गिरफ्तार