मैहर में बस और बाइक की भीषण टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, सिर कुचलने से मौके पर ही गई जान
मैहर (मध्य प्रदेश)। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा ब्यौहारी से मैहर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बस और बाइक की टक्कर हो गई।
जीजा की दुकान जा रहा था युवक
मृतक की पहचान रामाश्रय उर्फ अंकित पटेल (पुत्र रामकरण पटेल) के रूप में हुई है, जो खडमसेडा गांव का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक पर सवार होकर रामनगर स्थित अपने जीजा की दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान गोरहाई के पास ब्यौहारी से मैहर की तरफ आ रही 'बघेल' ट्रेवल्स की बस ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
सिर कुचलने से हुई मौके पर मौत
टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक सीधे बस की पहियों के नीचे आ गया और बस के पहिए से उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। गंभीर चोटें आने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई बाइक और बिखरा सामान
इस भीषण दुर्घटना में मृतक की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। टक्कर के बाद बाइक का अगला हिस्सा और पहिया पूरी तरह मुड़ गया। वहीं, बाइक पर रखा हुआ सामान और डिब्बे सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस कार्रवाई जारी
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई व हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: मेटा ने 'व्यक्तिगत सुपरइंटेलिजेंस' के क्षेत्र में प्रगति के लिए पेश किए दो नए एआई मॉडल: म्यूज वंडर