डिंडौरी जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक-1 में एक 35

डिंडौरी में युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर

35-Year-Old Dindori Man Sets Himself on Fire; Referred to Jabalpur

डिंडौरी (राजस्थान)। डिंडौरी जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक-1 से दर्दनाक घटना सामने आई है जहां 35 वर्षीय युवक परसराम वनवासी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर स्वयं को आग लगा ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजन तथा स्थानीय लोग तत्काल उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे।

जिला अस्पताल में बर्न यूनिट न होने से जबलपुर रेफर

गंभीर रूप से झुलसे परसराम को तत्काल जिला अस्पताल डिंडौरी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक लगभग 75 प्रतिशत तक आग से झुलस चुका है, जिसके कारण उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे डिंडोरी जिला अस्पताल में बर्न यूनिट ना होने के चलते बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है।

सिटी कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जाएगी। फिलहाल आत्मघाती कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

युवक को थी शराब की अत्यधिक लत

वहीं, परसराम के परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से अत्यधिक शराब सेवन का आदी था। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि घटना का संबंध उसकी शराब की लत से है या किसी अन्य व्यक्तिगत कारण से। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस घटना ने जिले में लोगों को झकझोर कर रख दिया है। परसराम की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: मालवीय नगर आग्निकांड पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान