जमुई के झाझा में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के

जमुई के जिला अस्पलातों में होंगे 36 तरह के ऑपरेशन, कहीं और रेफर करने पर डॉक्टर के खिलाफ होगी कार्रवाई

Bihar News

जमुई: बिहार में जमुई के झाझा में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब जिला अस्पतालों में 36 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा विकसित की जाएगी, ताकि मरीजों को छोटी-छोटी चिकित्सा जरूरतों के लिए दूसरे शहरों में रेफर न करना पड़े।

जिले में ही बेहतर और अधिक सुविधाजनक इलाज कराया जाएगा उपलब्ध

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद कोई डॉक्टर मरीज को अनावश्यक रूप से रेफर करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार का लक्ष्य मरीजों को उनके जिले में ही बेहतर और अधिक सुविधाजनक इलाज उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज किया जा रहा है। 

राज्य में 100 से अधिक स्थानों पर नए बस स्टैंड बनाने की योजना पर भी चल रहा काम

इसके अलावा राज्य में 100 से अधिक स्थानों पर नए बस स्टैंड बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें- 2027 के विधानसभा चुनाव में हो सकता है बड़ा गठबंधन, AIMIM के प्रदेश सचिव नायाब अहमद ने किया दावा