रीठी थाना क्षेत्र में भगवती मानव कल्याण संगठन और भ

कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन: बोलेरो से 37 पेटी अवैध शराब बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

37 Boxes of Illegal Liquor Seized in Katni, 3 Arrested

कटनी (मध्यप्रदेश)। कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं की सतर्कता एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 37 पेटी अवैध देशी शराब से भरी एक बोलेरो वाहन पकड़ी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

बड़गांव के पास पुलिस ने की घेराबंदी

दरअसल पूरा मामला रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव का बताया गया है जहां पन्ना जिले के रैपुरा स्थित शराब दुकान से अवैध रूप से देशी शराब की खेप बोलेरो वाहन में भरकर रीठी की ओर लाई जा रही थी। इसकी सूचना मिलते ही भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तत्काल रीठी पुलिस को अवगत कराया। सूचना के आधार पर पुलिस और कार्यकर्ताओं ने पतने नदी पुल के आगे ग्राम बड़गांव के पास घेराबंदी कर बोलेरो वाहन क्रमांक UP-11-AY-9367 को रोक लिया।

छतरपुर और पन्ना के आरोपियों से पूछताछ जारी

तलाशी के दौरान वाहन से 37 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। इसमें 24 पेटी प्लेन और 13 पेटी लाल मसाला शामिल हैं। कुल 1850 पाव देशी शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बोलेरो वाहन जब्त करते हुए संजू राय निवासी बड़ा मल्हारा, संतराम राय निवासी बघवार, जिला पन्ना और दीपक जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां खपाने की तैयारी थी।

यह भी पढ़ें: सिंगरौली सड़क हादसा: सजहर घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, आग लगने से मचा हड़कंप