नरसिंहपुर में खेत में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 38 वर्षीय किसान की मौत
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में खेत में बखरनी के दौरान टैक्टर पलट जाने से एक युवक कि मौत हो गई जिस पर स्थानीय पुलिस ने परिजनों कि मौजूदगी में मर्ग कि कार्यवाही कर मामले को जांच में लिया है ।
टीले पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर
जानकारी अनुसार बताया गया है कि कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम घूरपुर में टोला झामर निवासी 38 वर्षीय रेशम लोधी जो घूरपुर मौजा स्थित अपने खेत में ट्रैक्टर से बखरनी (जुताई) का कार्य करने गया था। बखरनी करते समय खेत में बने एक टीले पर चढ़ते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान रेशम लोधी ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही सांसें थम गईं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया पोस्टमार्टम
घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। और पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक के गांव टोला झामर में मातम छाया हुआ है।
यह भी पढ़ें: लोनी के जावली गांव में सड़क पर जल समाधि लेकर विरोध