नोएडा के सेक्टर-123 में पानी की टंकी में डूबने से

नोएडा में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत

4-Year-Old Dies After Falling Into Water Tank in Noida

नोएडा (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में कथित तौर पर पानी की टंकी में गिरने से चार साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना 31 जुलाई को नोएडा में पार्थला गोलचक्कर के पास सेक्टर-123 में बनी झुग्गियों के पास हुई।

अस्पताल में बच्चे को किया मृत घोषित

नोएडा पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए, साइट पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने कहा कि उसे घटना के बारे में तब तक पता नहीं चला जब तक अधिकारी मौके का निरीक्षण करने नहीं आए।

लापरवाही से किया इनकार

कर्मचारी ने कहा, "मुझे आज शाम पता चला कि वे शव को अपने गांव ले गए थे। मुझे तभी पता चला जब अधिकारी आए और उन्होंने साइट का निरीक्षण किया। मेरे पास कोई और जानकारी नहीं थी।" उसने यह भी कहा कि उसे उन सटीक हालात के बारे में जानकारी नहीं थी जिनमें बच्चा डूबा। उसने कहा, "किसी ने ठीक से नहीं बताया कि बच्चा कैसे डूबा। इसमें कोई लापरवाही नहीं है। यह एक बाईपास है जिसमें से पानी बहता है। ऐसा नहीं है कि यहां बहुत ज्यादा पानी है। यह हर जगह इसी तरह बनाया गया है।" ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: अमेठी में घर के बरामदे में बुजुर्ग किसान का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गहरे घाव