जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामनगर भड़सरा

जौनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार युवक घायल, दो की हालत गंभीर

जौनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

जौनपुर: लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामनगर भड़सरा में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

दो युवकों की हालत गंभीर

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। इनमें दो युवकों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लग गई। फिलहाल दुर्घटना किस वजह से हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- राजगढ़ में दीपावली पर जल्लीकट्टू की तर्ज पर मनाया गया सदियों पुराना छोड़ा उत्सव