बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रविवार देर

बलरामपुर में खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, चार युवकों की दर्दनाक मौत

4 Youths Killed in Tragic Road Accident While Returning from Market

बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर साप्ताहिक बाजार डिंडा से अपने घर लौट रहे थे, तभी पीपरपान मोड़ के पास एक ट्रैक्टर से जा टकराई। इसके बाद घटनास्थल पर दो युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं दो युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर लगाया लापरवाही का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर चालक गलत तरीके से ट्रैक्टर को पार्क किया था। किसी भी प्रकार का कोई रिफ्लेक्टर खड़ी ट्रैक्टर में नहीं लगाया गया था, जिसके कारण बाइक सवार को खड़ी ट्रैक्टर दिखाई नहीं दी और युवक ट्रैक्टर से जा टकराए।

पुलिस जांच में जुटी, गांव में शोक की लहर

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही सनावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एक साथ चार युवकों की मौत की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए। साथ ही पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के करीब, मार्को रुबियो बोले- बातचीत में हुई बड़ी प्रगति