पूर्वी चंपारण में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदि

पूर्वी चंपारण में वाहन जांच के दौरान 40 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

40 Liters Country Liquor Seized in East Champaran Vehicle Check, One Arrested

पूर्वी चंपारण (बिहार)। पूर्वी चंपारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बलुआ चौक के समीप जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर चालक से वाहन के कागजात मांगे। चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में मोटरसाइकिल का चेसिस और इंजन नंबर मिटा हुआ पाया गया, जिससे वाहन चोरी का होने की आशंका हुई।

बाइक की डिक्की से 40 लीटर देसी शराब बरामद

पुलिस ने तलाशी के दौरान बाइक की डिक्की के अंदर विशेष तरीके से छिपाकर रखी गई करीब 40 लीटर देसी शराब बरामद की। गिरफ्तार चालक की पहचान सफाउद्दीन अंसारी ग्राम सानववरिया, थाना चिरैया, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में पहचान हुई हैं।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी

नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम तथा वाहन चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। 

यह भी पढ़ें:    रायबरेली में बाइक ट्रक से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत