MP News : अनूपपुर। मप्र सरकार ने प्रदेश की ऊर्जा ज

4000 मेगावाट थर्मल पावर यूनिट लगेगा, 60 हजार करोड़ के निवेश की तैयारी

4000 मेगावाट थर्मल पावर यूनिट लगेगा, 60 हजार करोड़ के निवेश की तैयारी

MP News : अनूपपुर। मप्र सरकार ने प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अनूपपुर जिले में 4000 मेगावाट क्षमता की नई थर्मल पावर यूनिट स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। परियोजना के लिए अनूपपुर जिले में एमओयू साइन किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

नये यूनिट से सन् 2030 होने लगेगा बिजली उत्पादन

जानकारी के अनुसार, नई ताप विद्युत परियोजनाओं के जरिए प्रदेश में दीर्घकालिक बिजली आपूर्ति को मजबूत करने की योजना है। प्रस्तावित यूनिट से वर्ष 2030 से बिजली उत्पादन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इससे न केवल राज्य की ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

परियोजना के निर्माण और संचालन के दौरान हजारों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर आधारभूत संरचना, परिवहन और सहायक उद्योगों को भी लाभ होगा। शासन का मानना है कि इस निवेश से अनूपपुर क्षेत्र का आर्थिक विकास तेज होगा और बिजली आपूर्ति में स्थिरता आएगी। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पर्यावरणीय मानकों और आधुनिक तकनीक का ध्यान रखते हुए परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन भी सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-warns-iran-says-navy-fleet-is-ready/130929