औरंगाबाद पुलिस के अभियान में हत्या के प्रयास और शराब तस्कर समेत 41 गिरफ्तार, सोना-चांदी और कोयला बरामद
औरंगाबाद (बिहार)। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में गुरुवार की रात जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई के फलस्वरूप 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 16 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
भारी मात्रा में शराब, सोना, चांदी और वाहन जप्त
जानकारी के अनुसार, हत्या के प्रयास में नौ, मद्य निषेध अधिनियम के तहत 10 तथा अन्य मामलों में 22 लोगों की गिरफ्तारी की गई। 11.20 लीटर देसी शराब, एक स्कूटी, एक ट्रक, 20 टन कोयला, 69.54 ग्राम सोना, 448 ग्राम चांदी (जो क़रीब 20 लाख रूपये) बरामद किया गया है। वाहन जांच अभियान के तहत 1040 वाहनों की जांच की गई जिसमें 8000 रूपये शमन की राशि वसूल की गई। 16 वारंट एवं एक कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया है।
अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था पर पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ-साथ में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि समय के साथ कार्रवाई की जा सके।
यह भी पढ़ें: बांदा में सड़क पर मवेशी को बचाने के चक्कर में बुलेट सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल