हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार सुबह 4:36 बजे 4.

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह कांपी धरती

शिमला में महसूस किए गए भूकंप के झटके

शिमला: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शनिवार तड़के सुबह 4:36 बजे हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 4.1 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र अक्षांश 31.298 उत्तर और देशांतर 77.529 पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। 

6 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए थे भूकंप के झटके

भूकंप के प्रभाव से संबंधित और नुकसान की रिपोर्ट सहित अन्य विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले 6 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप सर्वेक्षण (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तराखंड में था। भारतीय समयानुसार रात 10:22 बजे उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था। 

<blockquote lang="en" dir="ltr">EQ of M: 4.1, On: 17/10/2026 04:36:27 IST, Lat: 31.298 N, Long: 77.529 E, Depth: 10 Km, Location: Shimla, Himachal Pradesh.  For more information Download the BhooKamp App  https://t.co/5gCOtjdtw0  @DrJitendraSingh  @OfficeOfDrJS  @tummalasrini   @GSuresh_NCS  @ndmaindia https://t.co/iYk7TgrD1w</p>&mdash; National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) <a href="https://x.com/NCS_Earthquake/status/2111243750810988669?ref_src=twsrc%5Etfw">October 16, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>  

(इनपुट: ANI)

ये भी पढ़ें- लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन बहाल, छह प्रमुख ट्रेनों की वापसी से यात्रियों को राहत