तिनगुड़ी चौकी पुलिस ने छंदना गांव की एक किराना दुक

किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, 45 लीटर शराब जब्त

45 Litres of Illegal Liquor Seized from Grocery Shop, Shopkeeper Arrested

​सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। तिनगुड़ी चौकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 45 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब और बीयर जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

​मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी

जानकारी के अनुसार, तिनगुड़ी पुलिस को मुखबिर के जरिए पक्की सूचना मिली थी कि छंदना गांव में स्थित एक किराना दुकान की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापेमारी की और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली।

​सफेद बोरी और कार्टून में छिपाकर रखी थी शराब

तलाशी के दौरान दुकान के अंदर एक सफेद रंग की बोरी में छुपाकर रखा गया कागज का कार्टून बरामद हुआ। जब पुलिस ने कार्टून को खोलकर जांच की, तो उसमें से ​80 शीशी प्लेन मदिरा ​44 शीशी लाल मसाला शराब ​22 केन बीयर ​स्पेशल व्हिस्की की बोतलें मिलीं। ​जब पुलिस अधिकारियों ने दुकानदार से शराब की बिक्री और भंडारण से संबंधित वैध कागजात मांगे, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

​आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

शराब जब्त करने के बाद पुलिस ने आरोपी दुकानदार नागेंद्र कुशवाहा (उम्र 47 वर्ष, पिता छोटेलाल कुशवाहा, निवासी छंदना) को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट-34(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

​कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस सफ़ल छापेमारी की कार्रवाई में तिनगुड़ी चौकी प्रभारी अमन वर्मा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) उमेश द्विवेदी, प्रधान आरक्षक (प्रआ) अमित जायसवाल, आरक्षक संदीप सिंह, सावन देवड़े तथा प्रमोद की अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़ेंः ट्रंप का कनाडा पर हमला, बोले- मुझे कनाडाई कुछ भी नहीं चाहिए