जिले के रवि कुमार शर्मा के परिवार को करीब 5 साल बा

45 पैसे के इंश्योरेंस से 10 लाख का सहारा: 5 साल बाद परिवार को मिला न्याय

45 Paise Insurance Yields ₹10 Lakh After 5-Year Legal Battle

मुरैना। जिले के रवि कुमार शर्मा के परिवार को करीब 5 साल बाद न्याय मिला है। एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में उनकी मौत के बाद रेलवे से जुड़े बीमा दावे को लेकर चल रही लंबी कानूनी लड़ाई के बाद परिवार को महज 45 पैसे के ट्रैवल इंश्योरेंस से 10 लाख रुपए की राशि मिली।

मुरैना से निजामुद्दीन का टिकट

रवि कुमार शर्मा ने 19 अक्टूबर 2020 को मुरैना से निजामुद्दीन जाने के लिए भोपाल एक्सप्रेस का ऑनलाइन टिकट बुक किया था। टिकट बुक करते समय उन्होंने रेलवे द्वारा दी जाने वाली ट्रैवल इंश्योरेंस सुविधा भी ली थी, जिसकी कीमत सिर्फ 45 पैसे थी।

तेज बारिस में पैर फिसला ट्रेन की चपेट आये थे

21 अक्टूबर 2020 की रात करीब 3:20 बजे, मुरैना रेलवे स्टेशन पर तेज बारिश और अंधेरे के बीच ट्रेन में चढ़ने के दौरान रवि कुमार शर्मा का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परिवार ने कई दफ्तर के चक्कर लगाए

हादसे के बाद परिजनों ने रेलवे और इंश्योरेंस कंपनी से मुआवजे की मांग की, लेकिन तकनीकी कारणों और प्रक्रिया की जटिलताओं के चलते मामला लंबे समय तक अटका रहा। परिवार को कई दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े और कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

5 साल चली लंबी लड़ाई

लगभग 5 साल की लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार इंश्योरेंस कंपनी ने रवि कुमार शर्मा के परिवार को 10 लाख रुपए की बीमा राशि का भुगतान किया। इस फैसले से न केवल परिवार को आर्थिक राहत मिली, बल्कि यह मामला आम यात्रियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण सीख बन गया।

कम कीमत का सुरक्षा कवच

रेलवे टिकट बुक करते समय मिलने वाला ट्रैवल इंश्योरेंस बेहद कम कीमत में बड़ा सुरक्षा कवच प्रदान करता है। अक्सर यात्री इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह मामला साबित करता है कि 45 पैसे का इंश्योरेंस भी मुश्किल समय में परिवार के लिए संजीवनी बन सकता है।ट्रेन टिकट बुक करते समय ट्रैवल इंश्योरेंस का विकल्प जरूर चुनें और अपनी व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/disabled-tribal-couple-walk-35-km-seeking-pension-support/140267

दिव्यांग आदिवासी दंपति की पुकार: पेंशन और पुनर्वास के लिए 35 किमी का संघर्ष