नरसिंहपुर में करंट लगने से 48 वर्षीय महिला की मौत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम पिपरवानी में एक महिला की विद्युत करंट लग जाने की वजह से मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। जानकारी अनुसार तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पिपरवानी में निवासरत 48 वर्षीय महिला हेमलता जो अपने घर में फर्श पर पोछा लगा रही थी, इसी दौरान वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गई ।
महिला अस्पताल में मृत घोषित
जिसके बाद परिवार के लोग महिला को लेकर स्थानीय तेंदूखेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर द्वारा महिला की जांच करते हुए मृत घोषित किया गया । वहीं घटना के बाद पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मर्ग कायम कि और मामले को जांच में लिया है ।
यह भी पढ़ें: बहराइच में नहर में डूबे युवक का शव बरामद, शराब के नशे में नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा