Madhya Pradesh : खजुराहो के रिसॉर्ट में फूड पॉइज़न

रिसॉर्ट में डिनर के बाद 3 कर्मचारियों की मौत, फूड पॉइज़निंग की आशंका

रिसॉर्ट में डिनर के बाद 3 कर्मचारियों की मौत, फूड पॉइज़निंग की आशंका

Madhya Pradesh : खजुराहो के रिसॉर्ट में फूड पॉइज़निंग से कई कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से गंभीर 9 कर्मचारियों को ग्वालियर ऱेफर किया गया है। 3 की मौत हो गई है। बाकी कर्मचारियों का इलाज जारी है। पहले चार कर्मचारियों के मौत की खबर आई थी। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर जाने के दौरान दो लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

दयाराम, हार्दिक, रवि, रोशनी, औऱ गोलू का इलाज चल रहा है। रवि, रोशनी और गोलू वेंटीलेटर पर हैं। डॉक्टर ने फूड पॉइज़निंग के लक्षण बताए हैं। पहले जानकारी मिली थी कि 9 कर्मचारियों को छतरपुर जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल रेफर किया गया, वहीं तबियत बिगड़ने पर चार लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया था। इधर, छतरपुर जिला अस्पताल में मिली जानकारी के अनुसार, तीन कर्मचारियों की मौत हुई है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

प्रशासन ने रिसोर्ट सील कर दिया है। बताया जाता है कि रिसोर्ट का मालिक विनोद कुमार गौतम बेल्जियम में रहते हैं। इधर, मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, जिस खजुराहो में कैबिनेट उसी जिले में मौत हो गई, पर सत्ता के महल में बैठे मंत्री मौन हैं। 9 पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/37-naxalites-surrender-in-dantewada/99390