उमरिया के मंठार चौकी क्षेत्र में जोहिला नदी में नह

उमरिया में जोहिला नदी में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, हाइड्रल बंद कर निकाला शव

5-Year-Old Boy Drowns in Johila River in Umaria

उमरिया (मध्य प्रदेश)। जिले के पाली थाना क्षेत्र की मंठार चौकी अंतर्गत जोहिला नदी में नहाने के दौरान एक पांच वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

नहाने के दौरान डूबा मासूम

जानकारी के अनुसार मृतक मासूम की उम्र करीब 5 वर्ष है औरवह  निवासी शांतिनगर, मालियागुड़ा ग्राम पंचायत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है, कि मासूम जोहिला नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित प्लांट प्रबंधन को दी गई।

मासूम के शव को नदी से बाहर निकाला

सूचना मिलते ही प्लांट प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए कुछ समय के लिए हाइड्रल को बंद कराया, ताकि नदी में पानी का बहाव नियंत्रित हो सके और मासूम की तलाश एवं शव को बाहर निकालने में मदद मिल सके। इसके बाद प्रयास कर मासूम के शव को नदी से बाहर निकाला गया।

शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। मासूम का शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लिए यह घटना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। पांच वर्षीय बच्चे की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना को लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पानी का बहाव और जलस्तर बढ़ने से खतरा

जोहिला नदी में बारिश के मौसम में पानी का बहाव और जलस्तर बढ़ने से खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नदी और जलाशयों के आसपास बच्चों को अकेले जाने से रोकना बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके। 

यह भी पढ़ेंः मुंगेर में लापता 13 वर्षीय किशोर का तालाब में मिला शव