हरदा के गहाल गांव में करीब तीन सप्ताह से लापता पां

हरदा में तीन हफ्ते से लापता 5 वर्षीय मासूम का शव घर के गड्ढे से मिला

5-Year-Old Boy Missing for Three Weeks Found Dead in Pit Inside House in Harda

हरदा (मध्य प्रदेश)। पांच वर्षीय मासूम का शव घर के अंदर गड्ढे में मिला, सिराली थाना क्षेत्र के गहाल गांव में पांच वर्षीय मासूम का शव घर के अंदर बने गड्ढे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम पिछले करीब तीन सप्ताह से लापता था।

घर से बदबू आने के बाद गड्ढे की जांच

घर से बदबू आने के बाद गड्ढे की जांच की गई, जहां मासूम का शव देर रात बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि मासूम की मां की हत्या के बाद से बालक अपने चाचा के साथ ही रह रहा था। वहीं, बालक के पिता उसकी मां की हत्या के मामले में पहले से जेल में बंद हैं।

बालक के छोटे चाचा पिंटू अखंडे पर हत्या का आरोप

मृतक बालक के बड़े चाचा मुकेश अखंडे द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, सिराली पुलिस ने बालक के छोटे चाचा पिंटू अखंडे को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सूचना मिलने पर सिराली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खिरकिया सामुदायिक केंद्र रवाना किया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हो रहा इंतजार

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए पिंटू अखंडे से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मासूम की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: मुरैना में फैशन पॉइंट संचालक को सिर में मारी गोली, विवाद के बाद युवक हिरासत में