औरंगाबाद में 50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद था फरार
औरंगाबाद {बिहार}: सामूहिक दुष्कर्म और 50 हज़ार के इनामी एक बदमाश को नवीनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान थाना क्षेत्र के कुशा गांव निवासी बादल कुमार के रूप में की गई है। इसके खिलाफ 25 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बादल कुमार और इसके मित्र शुभम पांडे ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है।
घटना के दूसरे दिन ही एक आरोपी गिरफ्तार
कांड की गंभीरता पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दूसरे दिन ही चिरैली गांव निवासी शुभम पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि यह कांड में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी ठिकाना बदल रहा था। जबकि पुलिस संबधित ठिकानो पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में देर शाम पकड़ा गया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बादल कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है। यह शराब और अवैध हथियार के साथ चार अलग-अलग अपराधिक मामलों में पहले जेल जा चुका हैं। इधर, नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म में फरार चल रहा था।
पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
इसी के मद्देनजर इसके खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा 50 हज़ार इनाम की घोषणा की गई थी। जबकि यह फरार चल रहा था। देर शाम पकड़े जाने पर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें: दरिंदे ने गाय की बछिया के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर भड़के ग्रामीण; आरोपी पर मुकदमा