50 हजार के इनामी तोते 'माऊ' की घर वापसी, परिवार में लौटी खुशी
आगरा {उत्तर प्रदेश}: शहरभर में पोस्टर और होर्डिंग लगाकर जिसकी तलाश की जा रही थी, 50 हजार रुपये के इनामी तोते 'माऊ' ने आखिरकार खुद ही अपने घर का रास्ता ढूंढ़ लिया। माऊ के लापता होने से उसके मालिक अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह और उनका परिवार काफी परेशान था।
पोस्टर और इनाम से बनी थी चर्चा
माऊ की तलाश के लिए शहर के कई इलाकों में पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए थे। साथ ही उसे ढूंढ़कर लाने वाले के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई थी, जिसके बाद यह मामला काफी चर्चा में रहा।
इनाम पाने के लिए हुई चालाकी
इस दौरान कुछ लोगों ने एक देशी तोता पकड़कर उसे ही माऊ बताकर 50 हजार रुपये का इनाम लेने की कोशिश की। हालांकि उनकी कोशिश सफल नहीं हो सकी।
खुद लौट आया 'माऊ'
आखिरकार माऊ खुद ही अपने घर वापस लौट आया। उसके सुरक्षित लौटने से परिवार ने राहत की सांस ली और घर में खुशी का माहौल बन गया।
यह भी पढ़े: रीवा के स्कूल के पास कथित नशे का कारोबार! बच्चों तक पहुंचा गांजा-शराब, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा