भिण्ड के अटेर क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े एसडी

भिण्ड में एसडीएम कोर्ट के फैसले के बाद 52 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

52-Year-Old Man Dies by Suicide After SDM Court Order in Bhind

भिण्ड (मध्य प्रदेश)। अटेर थाना क्षेत्र के कनेरा गांव के तालियापुरा में एसडीएम कोर्ट से आए फैसले के बाद 52 वर्षीय देवेंद्र शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि देवेंद्र शर्मा कई वर्षों से उक्त स्थान पर रह रहे थे।

देवेंद्र शर्मा जिस जमीन पर रह रहे हैं, वह शासकीय भूमि

परिजनों के मुताबिक, जमीन को लेकर विरोधी पक्ष ने एसडीएम कोर्ट में मामला लगाया था। आरोप था कि देवेंद्र शर्मा जिस जमीन पर रह रहे हैं, वह शासकीय भूमि है। इसी मामले में एसडीएम कोर्ट से कब्जा हटाने का नोटिस आने के बाद देवेंद्र तनाव में थे।

मृतक के पास मिला सुसाइड नोट

परिजनों का आरोप है कि विरोधी पक्ष लगातार मकान खाली करने और मकान तोरने का दबाव बना रहा था। परिजनों ने मृतक के पास सुसाइड नोट मिलने की बात भी कही है।

मामले की जांच शुरू

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुसाइड नोट और एसडीएम कोर्ट के आदेश समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ेंः सिंगरौली में शिक्षिका को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म और लाखों की उगाही का आरोपी गिरफ्तार