मिर्जापुर में बस के पिछले पहिए से कुचलकर 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, चलती बस से गिरने के बाद हादसा
मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)। यूपी के मिर्जापुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां बस से कुचलकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा हलिया थाना क्षेत्र के तीता गांव के पास हुआ।
अनियंत्रित होकर बस से नीचे गिरा अधेड़
जानकारी के मुताबिक हलिया थाना क्षेत्र के बडौहा गांव निवासी हरिशंकर प्रजापति (55) बुधवार को दूध डेरी पर बस से दूध लेने जा रहे थे। वह बस के गेट पर खड़े थे, तभी बस तीता गांव के पास पहुंची और संतुलन बिगड़ने से वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। इसके बाद बस का पिछला चक्का उनके ऊपर चढ़ गया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, इस हादसे के बाद हरिशंकर के घर में मातम पसर गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद के सदर अस्पताल में स्टाफ नर्सों की तत्परता से सफल हुई चुनौतीपूर्ण डिलीवरी, महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म