पालम के साध नगर इलाके में बुधवार तड़के एक आवासीय ब

पालम में रिहायशी बिल्डिंग में आग, छह की मौत, कई घायल

6 Dead as Massive Blaze Guts Delhi Residential Building

नई दिल्ली। पालम के साध नगर इलाके में बुधवार तड़के एक आवासीय बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने की इस घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली दमकल सेवा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद करीब 30 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं। इलाके के लोगों ने बताया कि बुधवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। उन्होंने बताया कि इमारत में लगभग 10-15 लोग रहते थे।

दमकल विभाग की लापरवाही पर भड़के लोग

यहां के निवासी रघुनंदन शर्मा ने कहा कि, "शॉर्ट सर्किट सुबह करीब 6 बजे हुआ और आग फैलती चली गई। दमकलकर्मियों को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन वे 40 मिनट बाद पहुंचे। उनकी सीढ़ी काम नहीं कर रही थी और हाइड्रोलिक मशीन भी ठीक से काम नहीं कर रही थी। अगर वे समय पर पहुंच जाते तो यह घटना इतनी भयावह नहीं होती। कई शव बरामद किए जा चुके हैं और आगे और भी शवों के बरामद होने की आशंका है।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ec-intensifies-officer-transfers-ahead-of-bengal-polls/150032

बंगाल चुनाव से पहले 6 SP और 13 IAS अधिकारियों का एक साथ तबादला